दिल्ली:
एम्स में ब्रेन-डैड घोषित की जा चुकी बच्ची कम से कम 6 लोगों को नया जीवनदान देने जा रही है। बेटी के अंग् प्रत्योरापण को लेकर उसके माता-पिता काफी खुश हैं। बच्ची का इलाज करने वाले डॉक्टरों के मुताबिक शुक्रवार को उसकी लीवर, किडनी और कॉर्निया सहित हार्ट वॉल्व की जांच की गई। इन अंगे के जरिए कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकेगी।

बच्ची के सिर में गोली लगी थी
गौरतलब है कि नोएडा में रहने वाले एक शख्स की बच्ची को सिर में चोट लगी थी। उसे रात साढ़े 11 बजे एम्स के ट्रॉमा सेंटर लाया गया। सीटी स्कैन से पता चला कि बच्ची को गोली लगी है। गोली बच्ची के सिर के दाहिने हिस्से में लगी थी। माता-पिता को भी नहीं पता था कि बच्ची को गोली लगी है। हालांकि, उसके माता पिता को नहीं पता था कि उसे गोली लगी है।
माता-पिता काफी घबरा गये थे
इधर चिकित्सकों की बात सुनकर माता-पिता घबरा गए। उन्होंने बताया कि उन्होंने बाहर शोर सुना था लेकिन यकीन नहीं हो रहा है कि बच्ची को गोली लगी है। पिता ने बताया कि बच्ची अपने भाई-बहनों के साथ खाट पर थी और हमलोग अंदर थे। अचानक जोर की आवाज आई। देखा तो उसका बहुत खून बह रहा था। पता नहीं था कि क्या करना है।
डॉक्टरों की सलाह पर अंगदान का फैसला
बच्ची को गोली लगने की वजह से वो ब्रेन डेड हो चुकी है। चिकित्सकों ने समझाया कि बच्ची के अंगों से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है। माता-पिता इस बात के लिए तैयार हो गये।