डेस्क:
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP) के प्रमुख और सपा के साथ इस साल हुए विधानसभा में मिलकर लड़ने वाले ओम प्रकाश राजभर(OP Rajbhar) ने राष्ट्रपति चुनाव(Presidential election) के लिए निर्णय ले लिया है। ओपी राजभर ने NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू(Draupadi murmu) को अपना समर्थन देने की घोषणा की है।पत्रकारों से बातचीत में राजभर ने कहा कि हमारी पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू को अपना समर्थन देने का फ़ैसला किया है। ओपी राजभर ने इस साल हुए यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव(Akhilesh yadav) के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था।

पहली महिला आदिवासी उम्मीदवार हैं द्रौपदी मुर्मू
द्रौपदी मुर्मू NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं। वो संताल आदिवासी समुदाय से हैं। उनके पिता बिरंची नारायण टुडू अपनी पंचायत के मुखिया रहे हैं।
द्रौपदी मुर्मू झारखंड की पहली महिला और आदिवासी राज्यपाल थीं। जो की अब पहली महिला आदिवासी राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं। मुर्मू झारखंड में सबसे लंबे समय करीब छह साल तक राज्यपाल रहीं है। यहां से सेवानिवृति के बाद वो अपने गृह राज्य ओड़िशा के मयूरभंज जिले के रायरंगपुर में रहती हैं। NDA की उम्मीदवार मुर्मू को को बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियों के अलावा बीजेडी, शिव सेना, झामुमो, बसपा, वाईएसआर कांग्रेस, अकाली दल, एआईएडीएमके, लोक जन शक्ति पार्टी ने समर्थन दिया है।

कभी बीजेपी में रहे यशवंत सिन्हा से द्रौपदी मुर्मू का मुक़ाबला
विपक्ष ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया हैं। भारत सरकार में बतौर अधिकारी सेवा दे चुके यशवंत सिन्हा झारखंड की हजारीबाग सीट से बीजेपी के लोकसभा सांसद रह चुके हैं। सिन्हा ने साल 1988 में हजारीबाग से लोकसभा चुनाव जीता और केंद्र सरकार में वित्त मंत्री रहे, बाद में वो विदेश मंत्री बने। हाल के सालों में वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ख़िलाफ़ लगातार मुखर होते चले गए। इसके बाद साल 2021 में वो TMC में शामिल हो गए थे। राष्ट्रपति का चुनाव संसद का मानसून सत्र शुरू होने के पहले दिन 18 जुलाई को है। जिसके नतीजे 21 जुलाई को घोषित किये जायेंगे।
