logo

दिल्ली : SpiceJet के 50 फीसदी विमान ही भर सकेंगे उड़ान, DGCA ने लिया फैसला

SpiceJet के 50 फीसदी विमान ही भर सकेंगे उड़ान, DGCA ने लिया फैसला

डेस्क:
DGCA  ने स्पाइसजेट (SPicejet) विमान को लेकर बड़ा फैसला लिया है। डीजीसीए ने स्पाइसजेट में दिक्कतों को देखते हुए 8 सप्ताह के लिए स्पाइसजेट की सिर्फ 50% फ्लाइट्स को उड़ान भरने का आदेश दिया है। बता दें कि 18 दिनों के अंदर स्पाइसजेट के 8 विमानों में तकनीकी खराबी (technical fault) आई थी। जिसके बाद ने कंपनी को नोटिस जारी किया था। हाल ही में सरकार ने भी राज्यसभा में जवाब देते हुए बताया कि DGCA ने स्पाइसजेट के विमानों की स्पॉट चेकिंग की थी।


डीजीसीए क्या है?
डीजीसीए नागरिक उड्डयन के लिए भारतीय सरकारी नियामक संस्था है, जो भारत में एयरवाइनेस मानकों, सुरक्षा संचालन और चालक दल के प्रशिक्षण को लागू करने, नियंत्रित करने और पर्यवेक्षण करता है