logo

कोरोना अपडेट : ओमिक्रॉन+डेल्‍टा का सब वेरिएंट बीए.2 है काफी घातक, सीधा गले में करता है अटैक

ओमिक्रॉन+डेल्‍टा का सब वेरिएंट बीए.2 है काफी घातक, सीधा गले में करता है अटैक

दिल्लीः
भारत में भले ही अब तक कोरोना की चौथी लहर नहीं पहुंची है  लेकिन ओमिक्रॉन+डेल्‍टा के मेल से बना सब वेरिएंट बीए.2 के लगातार घातक होते जाने की रिपोर्ट से केंद्र से लेकर राज्‍य सरकारें अलर्ट हो गई है। आम आदमी की चिंताएं फिर बढ़ गई है। लेकिन हमारे देश में अच्छी खबर यह आ रही है कि यहां लगातार कोरोना संक्रमण के मामले कम होते जा रहे हैं। बीते दिनों कई राज्यों में मिलाकर 1233 कोरोना संक्रमितों की पहचान की गई। जबकि 28 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हुई। झारखंड में सिर्फ 10 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं।


ये वेरियेंट अधिक घातक 
अध्‍ययन के मुताबिक कोरोना के पहले के वेरिएंट बहुत हमलावर नहीं रहे। जबकि वर्तमान में ओमिक्रॉन+डेल्‍टा के मेल से बना नया सब वेरिएंट बीए.2 ज्‍यादा घातक है। यह सीधे गले पर अटैक कर रहा है। ऊपरी सांस प्रणाली के साथ ही यह नाक और गला को जाम कर देता है।


ताकत कई गुण अधिक 
विशेषज्ञ बताते हैं कि जब भी दो वेरिएंट के मेल से नया कोई सबवेरिएंट तैयार होता है, तो उसकी ताकत कई गुणी बढ़ जाती है। अलग-अलग इम्‍यूनिटी वाले लोगों के शरीर में प्रविष्‍ट कर यह लगातार खुद को म्‍यूटेंट करता रहता है। विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की ओर से जारी की गई चेतावनी पर नजर डालें तो इसमें साफ कहा गया है कि कोरोना की चौथी लहर पहले के मुकाबले बेहद तेज गति से आने वाली है। अपने मजबूत संक्रमण क्षमता के चलते यह बहुत तेजी से फैलता है।