द फॉलोअप डेस्क
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने एलान किया है कि विशाखापट्टनम शहर राज्य की राजधानी बनने जा रहा है। उन्होंने कहा, "मैं आप सभी को विशाखापट्टनम आमंत्रित करने आया हूं जो आने वाले दिनों में हमारी राजधानी बनने जा रहा है। मैं भी आने वाले महीनों में विशाखापट्टनम में शिफ्ट हो जाऊंगा। हम वहां 3 और 4 मार्च को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन कर रहे हैं”। तेलंगाना के अलग राज्य बनने के बाद अमरावती आंध्र प्रदेश की राजधानी थी और राज्य को नई राजधानी तय करने के लिए कुछ समय दिया गया था। दरअसल, 2014 में तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग किए जाते वक्त हैदराबाद को 10 साल के लिए दोनों राज्यों की साझा राजाधानी घोषित किया गया था। यह समयावधि पूरी होने के बाद में हैदराबाद को तेलंगाना को सौंपे जाने का निर्णय हुआ। ऐसे में आंध्र प्रदेश को 2024 से पहले ही राजधानी का एलान करना था।
