logo

पश्चिम बंगाल : नोबेल पुरस्कार विजेता अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन कोरोना पॉजिटिव, हालत स्थिर 

Amartya_sen.jpg

डेस्क:
जाने-माने अर्थशास्त्री(Economist) और नोबेल पुरस्कार(Nobel prize) से सम्मानित अमर्त्य सेन(Amartya sen) कोरोना वायरस(Corona virus) से संक्रमित हो गए हैं। वह इस समय 89 साल के हैं। अमर्त्य सेन महामारी(Pandemic) के कारण अपने पैतृक घर नहीं आ पाए थे। वह इसी महीने पश्चिम बंगाल(West bengal) के बीरभूम जिले के बोलपुर-शांतिनिकेतन स्थित अपने घर आए थे।

संक्रमण के कारण लंदन का कार्यक्रम रद्द 
अमर्त्य सेन 10 जुलाई  2022 को लंदन जाने वाले थे। लेकिन कोविड से संक्रमित होने के कारण उन्होंने यह कार्यक्रम रद्द कर दिया।सेन के एक करीबी सहयोगी ने कहा, कोविड-19 सावधानियों को बरतते हुए वह ज्यादा लोगों से नहीं मिल रहे थे। डॉक्टरों की एक टीम लगातार सेन के स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है और ताजा जानकारी के अनुसार उनकी हालत स्थिर है। हाल ही में, वह शहर के उत्तरी बाहरी इलाके के साल्ट लेक में ‘अमर्त्य अनुसंधान केंद्र’ के उद्घाटन में भाग लेने के लिए कोलकाता में थे।  कार्यक्रम में उन्होंने देश की जनता से एकजुट रहने की अपील की थी।