logo

NIA Raid : दिल्ली-उत्तरप्रदेश समेत 5 जगहों पर रेड जारी, लॉरेंस विश्नोई से जुड़े गैंगस्टर-टेरर फंडिंग का मामला

दिल्ली-उत्तरप्रदेश समेत 5 जगहों पर रेड जारी, लॉरेंस विश्नोई से जुड़े गैंगस्टर-टेरर फंडिंग का मामला

द फॉलोअप डेस्क:
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मंगलवार सुबह एक साथ गैंगस्टर की ठिकानों पर रेड की है। इन जगहों में राजस्थान, पंजाब और हरियाणा, दिल्ली और उत्तरप्रदेश शामिल हैं।यह छापेमारी लॉरेंस विश्नोई से जुड़े गैंगस्टर-टेरर फंडिंग मामले में की जा रही है।


पिछले 3 महीने में NIA काफी जगह कर चुकी है रेड
लॉरेंस बिश्नोई, गोल्डी बराड़ सहित कई नामी गैंगस्टर पर पिछले दिनों ही दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने UAPA के तहत एफआईआर दर्ज की थी। लॉरेंस और गोल्डी बराड़ के अलावा कुछ अन्य गैंगस्टर के पाकिस्तान में आंतकवादियों से संपर्क के चलते पहले भी एनआईए काफी जगह रेड कर चुकी है। सितंबर और अक्टूबर माह में भी एनआईए ने पंजाब, हरियाणा व दिल्ली में कई जगह छापेमारी की थी।