डेस्क:
कोरोना वायरस(Corona virus) के ओमिक्रॉन वेरिएंट(Omicron varient) का एक और अत्याधिक संक्रामक सब वेरिएंट(Sub varient) की पहचान की गई है। यह BA.2.75 सब वेरिएंट है, जिसे सेंटॉरस नाम दिया गया है। यह सब वेरिएंट नीदरलैंड(Netherland) में मिला है। हेल्थ एक्सपर्ट्स इस सब वेरिएंट को लेकर चिंतित हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सब वेरिएंट नॉर्थईस्ट गेलडरलैंड प्रांत में 26 जून को लिए गए सैंपल में मिला है।

सब वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में कुछ और म्यूटेशन देखने को मिले
कोरोना का नए सब वेरिएंट की पहचान अब नीदरलैंड में भी हुई है। हालांकि इस वेरिएंट के बारे में ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है लेकिन यह अति संक्रामक बताया जा रहा है। पिछले सप्ताह वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने ट्वीट करके कहा था कि, वे इस सब वेरिएंट की बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। लेकिन हमारे पास विश्लेषण करने के लिए बेहद सीमित परिणाम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, इस सब वेरिएंट के स्पाइक प्रोटीन में कुछ और म्यूटेशन देखने को मिले हैं।

WHO के मुताबिक़ भारत में सबसे पहले मिला 'सेंटॉरस'
विश्व स्वास्थ्य संगठन(WHO) में कोविड-19 टेक्निकल लीड की मारिया वान केरखोव के अनुसार, सेंटोरस सब वेरिएंट पहली बार मई में भारत में मिला और तब से ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, जर्मनी, जापान, यूनाइटेड किंगडम और अमेरिका सहित 14 अन्य देशों में पाया गया। वहीं अमेरिका में कोरोना वायरस के बेहद संक्रामक बीए.5 वेरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ हैं।
