छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा जिले कटेकल्याण थाना क्षेत्र में हुई सुरक्षाबलों और नक्सलियों की मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर हो गया है। माओवादी की पहचान बुधराम मरकाम के रूप में हुई है। बुधराम कई बड़ी वारदातों में शामिल था। 15 से अधिक मामलों में उसका नाम थाने में दर्ज है। सुरक्षाबलों ने नक्सली के शव को बरामद कर लिया है। वह कटेकल्याण एरिया कमेटी में सक्रिय था।

सर्च अभियान जारी
दरअसल गुप्त सूचना पर सोमवार की रात दंतेवाड़ा के DRG के जवान सर्च अभियान पर निकले थे। इस बीच जवान जब जबरामेटा के जंगल पहुंचे तो वहां पहले से ही घात लगाए बैठे माओवादियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में जवानों ने भी फायरिंग की । सुराक्षाबलों को भारी पड़ता देख कई माओवादी जंगल का फायदा उठाकर भाग गये। सर्च अभियान अब भी जारी है

नक्सली सामान बरामद
बताया जा रहा है कि,मौके से भारी मात्रा में नक्सल सामान भी बरामद किया गया है। दंतेवाड़ा के SP सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि, जवान अब भी मौके पर ही मौजूद हैं। सर्च ऑपरेशन जारी है।
