logo

नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने क्यों मांगी PM मोदी से मदद, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट 

NAWAZ.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के छोटे भाई शमास नवाब ने PM नरेंद्र मोदी से मदद की गुहार लगाई है। इस बाबत उन्होंने सोशल मीडिया X पर भावुक पोस्ट लिखा है। दरअसल नवाब ने अपने गांव बुढ़ाना के पास से गुजर रही हिंडन नदी की दुर्दशा पर चिंता जाहिर की है। उन्होंने PM मोदी से अपील की है कि जिस तरह वे साबरमती नदी को साफ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, उसी तरह से हिंडन नदी का अस्तित्व बचाने के लिए कदम उठायें। बता दें कि हिंडन नदी को देश की अति प्राचीन और पौराणिक नदी होने का दर्जा प्राप्त है। लेकिन पिछले कई दशकों से हिंडन नदी का पानी बेहद गंदा हो गया है। 

 


कहां है हिंडन नदी 

हिंडन नदी यमुना की सहायक नदियों में से एक है। इसका पौराणिक नाम हरनंदी औऱ कहीं-कहीं हरनदी भी लिखा गया है। हिंडन हिमालय की निचली तराई शिवालिक पर्वतमाला से निकलता है। ये इलाका सहारनपुर जिले में पड़ता है। कहा जाता है कि यहां स्थित शाकंभरी देवी की पहाड़ियां कभी हिंडन नदी के कारण आबाद थीं। हिंडन नदी के पानी की सफाई और पवित्रता की चर्चा दूर-दूर तक होती थी। लेकिन वर्तमान समय में ये नदी प्रदूषण का पर्याय बन चुकी है। 

क्या कहा है नवाब ने 

PM मोदी को संबोधित करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में नवाब लिखा है कि पौराणिक हिंडम नदी का जिक्र महाभारत में मिलता है। ऐसी नदी का ये हाल होना देश के लिए चिंता की बात होनी चाहिये। इस नदी ने कई सभ्यताओं को अपनी गोद में परवान चढ़ाया है। इस नदी की दुर्दशा के लिए कोई और नहीं, हम खुद ही जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने हिंडन नदी में कचरा फैलाने वालों से क्षमा मांगते हुए उनसे ऐसा नहीं करने की अपील की है।