डेस्क:
राष्ट्रीय युवा शक्ति संगठन के द्वारा राजधानी रांची के मोहराबादी मैदान में करीब 1.5 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर अमर जवान की प्रतिमा लगाने में सहयोग की अपील की गई। संगठन ने राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड वासियों से मानव श्रृंखला के माध्यम से जन संग्रह धन संग्रह कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील की।

भगत सिंह से लेकर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों की प्रतिमा करेंगे स्थापित
संगठन ने शुरुआत में राजधानी रांची में 6 अमर जवान की प्रतिमाओ को स्थापित करने का लक्ष्य रखा है। जिसमे अमर जवान भगत सिंह,शांति भूषण तिर्की, नागेश्वर महतो, अभिषेक कुमार साहू ,जोरा मुंडा,जयप्रकाश उरांव का नाम शामिल हैं। रविवार को मोहराबादी मैदान में बनाये गए इस मानव शृंखला में काफी संख्या में राष्ट्रीय युवा शक्ति के पदाधिकारी एवं सदस्यगण भी शामिल हुए l
