logo

Manipur Viral Video : राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर को जारी किया नोटिस

राष्ट्रीय महिला आयोग ने ट्विटर को जारी किया नोटिस

द फॉलोअप डेस्क
मणिपुर में दो महिला के वायरल वीडियो पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वत: संज्ञान लिया है। इस मामले में NCW ने  ट्विटर को नोटिस जारी किया है। जिसमें वीडियो वायरल होने के लिए  ट्विटर को जिम्मेदार ठहराया गया है। NCW ने औपचारिक रूप से ट्विटर इंडिया के पब्लिक पॉलिसी के प्रमुख को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराने के घृणित कृत्य को दिखाने वाले वीडियो को हटाने का निर्देश दिया है। यह वीडियो पीड़ितों की पहचान को उजागर करता है। इसके अलावा यह दंडनीय अपराध है।