द फॉलोअप डेस्क
जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को ED ने गिरफ्तार कर लिया है। गोयल पर 538 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी का आरोप लगा है। गिरफ्तारी से पहले उनसे पूछताछ की गयी थी। बता दें कि गोयल को शुक्रवार सुबह ED अधिकारियों ने पूछताछ के लिए बुलाया था। वह इससे पहले दो बार ED के सामने पेश नहीं हुए थे। ED अधिकारी उन्हें पूछताछ के लिए ले गये थे। जहां से उन्हें मुंबई लाया गया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। गोयल के खिलाफ ED का यह केस इस साल मई में दर्ज सीबीआई की ओर से एफआईआर पर आधारित है। पांच मई को सीबीआई अधिकारियों ने गोयल के आवास और उनके कार्यालय सहित मुंबई में सात ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया था।
ये है मामला
सीबीआई की प्राथमिकी में कहा गया था कि 23 नवंबर 2022 को केनरा बैंक के अधिकारियों ने जेट एयरवेज के नरेश गोयल, अनीता गोयल, गौरंग आनंद शेट्टी और अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक षडयंत्र और विश्वासघात का आरोप लगाया। इससे कैनरा बैंक को 538,62 करोड़ रुपये की हानि हुई थी।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N