मुंबई:
लाउडस्पीकर मामले में गिरफ्तार सांसद नवनीत राणा और पति रवि को कोर्ट ने कुछ शर्तो के साथ जमानत दे दी है। जिसके उल्लंघन पर उनकी जमानत रद्द की जाएगी। इससे पहले राणा ने महाराष्ट्र में सीएम उद्धव ठाकरे के घर के बाहर जाकर हनुमान चालीसा पाठ करने का ऐलान किया था। जिसके बाद शिवसेना कार्यकर्ताओ ने राणा के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन और पुलिस में शिकायत भी किया था। इसके बाद राणा दंपत्ति को गिरफ्तार कर उनपर राजद्रोह का केस दर्ज़ किया गया था।
किन शर्तो के साथ मिली जमानत
राणा दंपत्ति मामले से जुड़ा कोई भी अपना बयान मीडिया में जारी नहीं कर सकते। जमानत के लिए 50 -50 हज़ार का बांड भरना होगा। जिस तरह के कृत्यों के कारण गिरफ्तारी हुई है। उनकी पुनरावृति नहीं करनी होगी। पूछताछ अधिकारी के बुलाये जाने पर उन्हें जाना होगा और जांच में सहयोग करना होगा। इसके लिए उन्हें 24 घंटे पहले नोटिस दिया जायेगा। सबूतों साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं कर सकते राणा दंपत्ति।

राणा दंपत्ति की रिहाई पर क्या बोले देवेंद्र फडनवीस
आज राणा दंपत्ति को जमानत मिलने के बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस ने मीडिया से बात की। उन्होंने कहा इस देश में हनुमान चालीसा बोलने पर राजद्रोह का मुक़दमा दर्ज़ होता तो इससे मूर्खतापूर्ण बात और क्या हो सकती है? सरकार की मूर्खता को कोर्ट ने जमानत देकर साबित किया।

राणा दम्पति के आवास पर पहुंची बीएमसी
बीएमसी के अधिकारियों का कहना है कि उन्हें राणा दंपत्ति के आवास पर अवैध निर्माण की शिकायत मिली है। उन्होंने इस कथित अवैध निर्माण के लिए मंगलवार को नोटिस भी दिया था। आवास के निरीक्षण में यदि अवैध निर्माण पाया जाता है तो इसे तोड़ने की कार्रवाई होगी।