डेस्क :
पूर्व भाजपा प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा के मामले में अब तक 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किये हैं। इस संबंध में 42 मामले दर्ज हुए है। बंगाल के पुलिस महानिदेशक (DGP) मनोज मालवीय ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। जिन इलाको में छिटपुट घटनायें घटी थी। वहाँ भारी पुलिस बलों की तैनाती की गई है।

कुछ क्षेत्रों में धारा 144 लागू
जिन क्षेत्रों में स्थानीय कारोबारियों ने इलाके में 72 घंटे के बंद का आह्वान किया है। वहाँ CRPC की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है।
पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के बाद पश्चिम बंगाल में भड़की हिंसा के मामले में अब तक 200 से ज्यादा लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं। बंगाल के DGP मनोज मालवीय ने सोमवार को जानकारी देते हुए कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के हिंसा प्रभावित जिलों में सोमवार को कुछ इलाकों में छिटपुट विरोध-प्रदर्शनों के बीच स्थिति सामान्य है।

कोलकाता पुलिस ने पैगंबर विवाद को लेकर नुपुर शर्मा को किया तलब
इस बीच, कोलकाता पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की निलंबित प्रवक्ता नुपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पूछताछ के लिए तलब किया है। जानकारी के अनुसार उन्हें 20 जून को नारकेलडांगा पुलिस थाने में पेश होने के लिए कहा गया है।
