डेस्क :
चार देशों के संयुक्त वर्चुअल समिट(Virtual summit) I2U2 में प्रधानमंत्री मोदी (PM modi) ने भारत(Bharat) का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने कहा कि आज की इस पहली समिट से ही I2U2 ने एक सकारात्मक एजेंडा स्थापित कर लिया है। संयुक्त अरब अमीरात चार देशों के समूह I2U2 के तहत पूरे भारत में एकीकृत फूड पार्कों की एक श्रृंखला विकसित करने के लिए 2 बिलियन अमरीकी डालर(Dollar) का निवेश करेगा। गुरुवार को I2U2 नेताओं के पहले वर्चुअल शिखर सम्मेलन में यह भी कहा गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, इजरायल के प्रधान मंत्री यायर लापिड और संयुक्त अरब अमीरात(UAE) के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान एक संकर अक्षय ऊर्जा(Renewable energy) परियोजना को आगे बढ़ाएगें।

6 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संयुक्त निवेश बढ़ाने को लेकर बनी सहमति
प्रधानमंत्री ने वर्चुअल शिखर सम्मेलन के दौरान कहा कि आज की इस पहली समिट से ही I2U2 ने एक सकारात्मक एजेंडा स्थापित कर लिया है। हमने कई क्षेत्रों में संयुक्त परियोजनाएं की पहचान की है, और उनमें आगे बढ़ने का रोडमैप भी बनाया है। I2U2 फ्रेमवर्क के तहत जल, ऊर्जा, परिवाहन, स्वास्थ्य, स्पेस और खाद्य सुरक्षा के लिए 6 महत्वपूर्ण क्षेत्रों में संयुक्त निवेश बढ़ाने के लिए सहमत हुए हैं।मुझे पूरा विश्वास है कि I2U2 से हम वैश्विक स्तर पर ऊर्जा सुरक्षा, खाद्य सुरक्षा और आर्थिक विकास के लिए महत्वपूर्ण योगदान करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि बढ़ती हुई वैश्विक अनिश्चिताओं के बीच हमारा कॉपरेटिव फ्रेमवर्क व्यावहारिक सहयोग का एक अच्छा मॉडल है।

दुनिया में आने वाली चुनौतियों से निपटने की तैयारी
समिट में मौजूद चार देशों के संयुक्त बयान में कहा गया है कि चार देशों के अनूठे समूह का उद्देश्य हमारे समाज की जीवंतता और उद्यमशीलता को दुनिया के सामने आने वाली कुछ सबसे बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए प्रयोग करना है। इसमें संयुक्त निवेश और स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा, पानी, ऊर्जा, परिवहन, अंतरिक्ष में नई पहल पर विशेष ध्यान दिया गया है। बैठक में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि आज हम जिन चुनौतियों का सामना कर रहे हैं उनमें तेजी से जलवायु संकट या बढ़ती खाद्य असुरक्षा शामिल है।
