logo

दिल्ली : मार्गेट अल्वा होंगी UPA की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, 19 जुलाई को दाखिल करेंगी नामांकन

मार्गेट अल्वा होंगी UPA की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार, 19 जुलाई को दाखिल करेंगी नामांकन

डेस्क: 

मार्गेट अल्वा (Margaret Alva) उपराष्ट्रपति चुनाव में यूपीए की उम्मीदवार (UPA Vice Presidential candidate) होंगी। रविवार (17 जुलाई) की शाम को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के प्रमुख शरद पवार (Sharad Pawar) ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मार्गेट अल्वा को उम्मीदवार बनाए जाने का ऐलान किया। इससे पहले रांकपा प्रमुख शरद पवार के दिल्ली स्थित आवास पर विपक्षी दलों की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, माकपा नेता सीताराम येचुरी, शिवसेना नेता संजय राउत सहित अन्य लोग मौजूद थे।

 

19 जुलाई को नामांकन करेंगी मार्गेट अल्वा
मार्गेट अल्वा को यूपीए का राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाए जाने को 17 दलों का समर्थन मिला है। मार्गेट अल्वा 19 जुलाई को नामांकन दाखिल करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) शामिल नहीं हुईं।

उनसे संपर्क करने की कोशिश की जा रही है। रांकपा प्रमुख शरद पवार ने कहा कि हम ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं। पिछली बार उन्होंने राष्ट्रपति उम्मीदवार का समर्तन किया था। राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने वाली शिवसेना उपराष्ट्रपति चुनाव में यूपीए प्रत्याशी का समर्थन करेगी। 

बीजेपी ने जगदीप धनखड़ को बनाया प्रत्याशी
गौरतलब है कि एनडीए ने पश्चिम बंगाल के मौजूदा राज्यपाल जगदीप धनखड़ (Jagdeep Dhankhar) को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

जगदीप धनखड़ राजस्थान के झुंझनू के रहने वाले हैं। कहा जाता है कि बीजेपी ने जगदीप धनखड़ को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाकर पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में जाटों को साधने का प्रयास किया है। उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice President election 2022) के लिए 6 अगस्त को वोटिंग होगी।

परिणाम भी इसी दिन जारी होगा। 19 जुलाई नामांकन करने की आखिरी तारीख है। मौजूदा उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को कार्यकाल 10 अगस्त को खत्म हो रहा है। यहां भी बीजेपी का पलड़ा भारी है।