डेस्क :
कई दिनों से जारी नूपुर शर्मा मामले में अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी हैं। उन्होंने पैगंबर मोहम्मद पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं की गिरफ्तार की मांग की है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “मैं कुछ बीजेपी नेताओं के हाल ही में दिए आपत्तिजनक बयानों की निंदा करती हूँ. इससे ना सिर्फ हिंसा फैली है बल्कि देश के ताने बाने को तोड़ा गया है. जिससे शांति और सौहार्द को नुकसान पहुँचा है."

देश की एकता भंग न हो इसके लिए हो गिरफ़्तारी -ममता
ममता बनर्जी ने विवादित टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओ की गिरफ्तारी की मांग करते हुए लिखा कि भाजपा के उन नेताओं को तुरंत गिरफ्तार किया जाए ताकि देश की एकता बनी रहे और लोगों को मानसिक पीड़ा का सामना ना करना पड़े।

टीवी डिबेट में टिप्पणी के बाद शुरू हुआ विवाद
बीजेपी नेता नूपुर शर्मा ने पैगंबर मोहम्मद के बारे में एक टीवी डिबेट के दौरान भड़काऊ टिप्पणी की थी। जिसके बाद हिंसा और मुस्लिम देशों में नाराज़गी का सिलसिला शुरू हुआ। हालांकि बीजेपी ने इसके बाद नूपुर शर्मा को पार्टी से निलंबित और दिल्ली भाजपा के मीडिया सेल प्रमुख नवीन कुमार जिंदल की पार्टी की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी थी। सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन जैसे देशों ने भारत के राजदूतों को तलब किया था। खाड़ी के कई देशों में बयान से नाराज़गी की वजह से भारतीय सामान को दुकानों और शापिंग कॉम्प्लेक्स से हटाया जाने लगा। इन सब के बीच नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकियां भी मिल चुकी है। जिसकी शिकायत के बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें और परिवार को सुरक्षा दी है।
I condemn the recent heinous and atrocious hatespeech remarks by a few disastrous BJP leaders, resulting in not only spread of violence, but also division of the fabric of the country, leading to disturbance of peace and amity. (1/3)
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) June 9, 2022