logo

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भीषण धमाके में ढही बिल्डिंग; 2 गंभीर 

जबलपुर की ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भीषण धमाके में ढही बिल्डिंग; 2 गंभीर 

द फॉलोअप डेस्क
मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में भीषण धमाका हो गया, इसमें पूरी बिल्डिंग ढह गई। घटना में कई कर्मचारियों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही फैक्ट्री प्रबंधन ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंची राहत और बचाव टीम मलबे में दबे हुए कर्मचारियों को निकालने में जुट गई। प्रशासन भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। तेज धमाके से धराशायी हुई बिल्डिंग
मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार, धमाके में 13 लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। वहीं, 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा सेना के बमों में बारूद भरते वक्त हुए धमाके के कारण हुआ। बहरहाल, अभी स्पष्ट कारण का पता नहीं चल पाया है। तेज धमाका होने के कारण पूरी बिल्डिंग धराशायी हो गई।


 

Tags - massive blast Ordnance Factory Jabalpur building collapsed 2 serious 13 injured National News