logo

पंजाब : बठिण्डा के सार्वजनिक पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ की गई तोड़-फोड़, केस दर्ज

बठिण्डा के सार्वजनिक पार्क में महात्मा गांधी की मूर्ति के साथ की गई तोड़-फोड़, केस दर्ज

डेस्क:
पंजाब(Punjab) के बठिण्डा(Bhatinda) में महात्मा गांधी(Mahatama gandhi) की मूर्ति के साथ तोड़-फोड़ का मामला सामने आया है। इस घटना की पुष्टि पुलिस ने की है। न्यूज़ एजेंसी PTI अनुसार, कुछ अज्ञात लोगों ने रम्मन मंडी में स्थित सार्वजनिक पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि का है।

कांग्रेस ने की गिरफ्तारी की मांग 
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने जमकर इसका विरोध किया। रम्मन मंडी पुलिस स्टेशन के SHO सरदार हरजोत सिंह मान ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। मामला रम्मन पुलिस स्टेशन में दर्ज कर लिया गया है।कांग्रेस नेता अशोक कुमार सिंगला ने इस मामले में अभियुक्तों की तुरंत गिरफ़्तारी की मांग की है। अभियुक्तों की पहचान के लिए इलाक़े में लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। पुलिस ने अभियुक्तों की जल्द गिरफ़्तारी का भरोसा दिया है ।