मुंबईः
महराष्ट्र से एक रेल दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक लोकमान्य तिलक -जयनगर एक्सप्रेस पटरी से उतर गयी है। इस हादसे में एक यात्री की मौत हो गयी है। अभी तक यही सूचना मिल रही है कि हादसे में दस से अधिक यात्री घायल हुए हैं।

कई ट्रेनें रद्द
इस घटना के कारण कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। वहीं, कई ट्रेनों डायवर्ट भी किया गया है। यह घटना नासिक में हुई है। फिलहाल राहत बचाव कार्य जारी है।