डेस्क:
लोकगायिका मैथिली ठाकुर (Maithili Thakur) के साथ इंडिगो कर्मचारी (Indigo Employee) के द्वारा दुर्व्यहार का मामला सामने आया है। इस बात की सूचना खुद मैथिली ने अपने ट्विटर (Twitter) हैंडल पर दी। उन्होंने कहा है कि वो इस बात की शिकायत DGCA से भी करेंगी।

मैथिली ने @IndiGo6E @DGCAIndia को टैग करते हुए किया ट्वीट
मैथिली ठाकुर अपने किसी निजी कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दिल्ली से पटना आई हैं। इस दौरान उनके साथ इंडिगो के कर्मचारी गलत ढंग से पेश आए। मैथिली ने @IndiGo6E @DGCAIndia को टैग करते हुए एक ट्वीट कर लिखा कि दिन की शुरुआत सबसे खराब अनुभव के साथ हुई। इंडिगो 6E-2022 से पटना की यात्रा करते वक्त जीएस तेजेंद्र सिंह ने बहुत अशिष्ट व्यवहार किया। जिसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी। आज के व्यवहार ने निश्चित रूप से मुझे दुविधा में डाल दिया है कि क्या मुझे फिर से उसी एयरलाइन से यात्रा करनी चाहिए?
Day started with worst experience by travelling with 6E-2022 to Patna. GS Tejender singh behaved very rude which was not at all expected. Today’s behaviour has certainly kept me in dilemma should i travelling again with same airline? @IndiGo6E @DGCAIndia
— Maithili Thakur (@maithilithakur) September 8, 2022
विमानकर्मी का तरीका बहुत गलत
मैथिली ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा कि वो किसी म्यूजिकल कार्यक्रम में आ रही थी तो लगेज साथ में था जिसमें कपड़े और इंस्ट्रूमेंट्स थे। इसे देखते ही एयरपोर्ट कर्मी ने मुझे रोक दिया जिसके बाद लोग वहां सेल्फी लेने लग गए। लोगों ने विमानकर्मी से कहा भी कि ये सेलिब्रेटी हैं इन्हें जाने दीजिए। लेकिन, विमानकर्मी ने एक नहीं सुनी और कहा कि सेलिब्रेटी हैं तो क्या हुआ? मैथिली की मानें तो इस पूरे घटनाक्रम के दौरान वो असहज और शर्मिंदा महसूस कर रही थीं क्योंकि विमानकर्मी का तरीका बहुत गलत था। उन्हें आधे घंटे तक लगेज के वजन को लेकर टॉर्चर किया गया।
