डेस्क:
नुपूर शर्मा प्रकरण में आतंकी संगठन अल-कायदा द्वारा फिदायीन हमले की धमकी को लेकर देश की शीर्ष केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां गंभीर है। गौरतलब है कि अल-कायदा ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में फिदायीन हमले की धमकी दी है। आतंकी संगठन ने धमकी दी है कि वो पैगंबर मोहम्मद के कथित अपमान का बदला लेने के लिए हमला करेगा।
Central agencies 'seriously' looking into Al-Qaeda suicide attack threat
— ANI Digital (@ani_digital) June 8, 2022
Read @ANI Story | https://t.co/p1CAKn9lPa#AlQaida #Threat #suicideattack pic.twitter.com/DruYrkWfP5
दिल्ली सहित इन शहरों में हाईअलर्ट
अल-कायदा द्वारा जारी धमकी को लेकर दिल्ली, मुंबई, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हाई-अलर्ट जारी किया गया है। यही नहीं इन शहरों में संभावित संवेदनशील इलाकों जैसे कि एयरपोर्ट, मेट्रो, रेलवे स्टेशन, बाजार तथा मॉल जैसी जगहों पर कड़ी निगरानी रखीजा रही है। एजेंसियों ने सुरक्षाबलों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि कहीं भी किसी भी प्रकार की संदिग्घ गतिविधि दिखने पर सुरक्षा एजेंसियों को इत्तिला करें। किसी भी हालत में कोताही नहीं बरतने का निर्देश दिया गया है।
अलकायदा ने जारी किया है वीडियो
दरअसल, 6 जून को जारी धमकी भरे वीडियो में अलकायदा ने कहा है कि वो दिल्ली, मुंबई, गुजरात और उत्तर प्रदेश में फिदायीन हमलावरों को उतारेगा। अल-कायदा का कहना है कि ये पैगंबर मोहम्मद के सम्मान की लड़ाई है। गौरतलब है कि ये धमकी ऐसे वक्त में जारी की गई है जब बीजेपी के कुछ नेताओं ने पैगंबर मोहम्मद को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। अल-कायदा द्वारा जारी धमकी भरे वीडियो में कहा जा रहा है कि हम उन लोगों को मार डालेंगे जिन्होंने हमारे पैगंबर मोहम्मद का अपमान किया है। हम इसके लिए अपने शरीर में बम बांधकर उतरने को तैयार हैं।

खाड़ी देशों ने बयान पर जताई थी आपत्ति
गौरतलब है कि बीजेपी की राष्ट्रीय पवक्ता रहीं नुपूर शर्मा ने पिछले महीने एक टीवी डिबेट के दौरान कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कतर सहित खाड़ी देशों ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए भारतीय राजदूतों को तलब किया था। कतर स्थित भारतीय दूतावास के राजदूत दीपक मित्तल द्वारा जारी एक स्टेटमेंट में कहा गया था कि भारत सभी धर्मों का सम्मान करता है। ये किसी शरारती तत्व का बयान था। खाड़ी देशों के साथ हमारे द्विपक्षीय संबंध अच्छे हैं।