logo

उंगली काटो तो आएंगे पैसे, तांत्रिकों ने झांसे में लेकर 22 साल के लड़के की बलि दी

ankit2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां एक तांत्रिक पर आरोप लगा है कि उसने अपने तंत्र-मंत्र साधना के लिए 22 वर्षीय युवक की हत्या कर दी। मामला सिहोरा पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले टेकापार गांव का है। मृतक की पहचान अंकित कौरव के रूप में हुई है। कहा जा रहा है कि तांत्रिक ने अंकित की नरबलि चढ़ा दी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार आरोपी सुरेंद्र कुशवाहा मां काली का उपासक है। वह तंत्र-मंत्र साधना करता है। दरअसल अंकित कौरव चार महीने बीमार था। उसे डॉक्टरी इलाज से आराम नहीं मिल रहा था। इसके चलते अंकित के परिजनों ने तांत्रिक सुरेंद्र कुशवाहा से झाड़-फूंक कराई। इससे अंकित ठीक हो गया था।

बहनोई के इलाज के लिए चाहिए था पैसा 
इसके बाद अंकित के परिवार सुरेंद्र कुशवाहा पर काफी विश्वास करने लगा था। करीबन 15 दिन पहले अंकित के बहनोई एक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका नागपुर में इलाज चल रहा है। बहनोई के इलाज में काफी पैसा लग रहा था। इस कारण अंकित ने तांत्रिक सुरेंद्र कुशवाहा से संपर्क किया कि उसके बहनोई की हालत खराब है। उसे इलाज के लिए रूपयों की जरूरत है। इस बात पर तांत्रिक सुरेंद्र कुशवाहा ने अंकित से कहा कि वह तंत्र साधना से रुपये बना सकता है। इसके लिए पूजा में हाथ की उंगली काटकर बली देना पड़ेगी। रुपयों की जरूरत के चलते अंकित यह करने को तैयार हो गया। सुरेंद्र कुशवाहा ने अपने चचेरे भाई के साथ मिलकर चर्चा की। तंत्र-मंत्र के जरिए पैसा बनाने के लिए तांत्रिक ने अंकित कौरव की नरबलि देने का षड्यंत्र रचा। 

प्रसाद में मिला दी नींद की गोलियां
3 नवंबर की शाम 7:30 बजे आरोपी सुरेंद्र कुशवाहा और उसका चचेरा भाई अंकित कौरव को लेकर गांव से बाहर आए। सीहोरा पुलिस चौकी क्षेत्र के टेकापार तिराहा पर स्थित एक खेत में आए। जहां मौका पाकर सुरेंद्र कुशवाहा ने प्रसाद में नींद की गोलियां मिलाई और पूजा के दौरान अंकित कौरव को प्रसाद खाने को दिया। इससे अंकित कौरव बेहोश हो गया। इसके बाद कुशवाहा और चचेरे भाई रम्मू कुशवाहा ने अपने साथ लाए अंकित कौरव की गर्दन काट दी। इसके बाद दाहिने हाथ की उंगली भी काटकर अंकित कौरव के सिर के पास रख दी। इससे अंकित कौरव की मृत्यु हो गई। आरोपियों से जब इस संबंध में पूछताछ की गई तो तांत्रिक सुरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि नरबलि देने के लिए गांव के बॉर्डर को पार करना पड़ता है। इसी कारण दोनों लोग अंकित कौरव को गांव से बाहर लेाकर तांत्रिक पूजा की और उसकी नरबलि देते हुए हत्या कर दी। 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N