logo

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, जनवरी 2027 से 3 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर और श्रेणी बदलेंगे

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, जनवरी 2027 से 3 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर और श्रेणी बदलेंगे

जामताड़ा: 
Jamtara News:
भारतीय रेलवे ने तीन जोड़ी प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों के नंबर और श्रेणी में बदलाव करने का निर्णय लिया है। जनवरी 2027 से इन ट्रेनों का परिचालन सुपरफास्ट श्रेणी के बजाय गैर-सुपरफास्ट श्रेणी में किया जाएगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों को संशोधित ट्रेन नंबरों के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी है।

कोलकाता–अगरतला एक्सप्रेस का बदलेगा नंबर
कोलकाता–अगरतला–कोलकाता एक्सप्रेस के दोनों दिशाओं में ट्रेन नंबर बदल दिए जाएंगे। 12501 कोलकाता–अगरतला एक्सप्रेस 03 जनवरी 2027 से नए ट्रेन नंबर 15679 के साथ परिचालित होगी। वहीं, 12502 अगरतला–कोलकाता एक्सप्रेस 06 जनवरी 2027 से नए ट्रेन नंबर 15680 के साथ चलेगी।

टाटानगर–कटिहार एक्सप्रेस भी होगी गैर-सुपरफास्ट
टाटानगर–कटिहार–टाटानगर एक्सप्रेस के नंबरों में भी बदलाव किया गया है। 28181 टाटानगर–कटिहार एक्सप्रेस 02 जनवरी 2027 से परिवर्तित होकर 18633 नंबर से चलेगी। वहीं, 28182 कटिहार–टाटानगर एक्सप्रेस 01 जनवरी 2027 से नए नंबर 18634 के साथ परिचालित होगी।

एर्नाकुलम–पटना एक्सप्रेस के नंबर में बदलाव
एर्नाकुलम–पटना–एर्नाकुलम एक्सप्रेस के दोनों दिशाओं में भी नए ट्रेन नंबर लागू होंगे। 22643 एर्नाकुलम–पटना एक्सप्रेस 07 जनवरी 2027 से नए नंबर 16359 के साथ चलेगी। जबकि 22644 पटना–एर्नाकुलम एक्सप्रेस 01 जनवरी 2027 से परिवर्तित होकर 16360 नंबर से परिचालित होगी।

टिकट बुकिंग और यात्रा के दौरान रखें ध्यान
निर्धारित तिथियों के बाद इन सभी ट्रेनों का परिचालन गैर-सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में किया जाएगा। ट्रेन नंबरों में बदलाव के बाद यात्रियों को टिकट बुकिंग और यात्रा की समय सारणी देखते समय नए नंबरों का विशेष ध्यान रखना होगा, ताकि यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो।
 

Tags - Train Number ChangeIndian RailwaysRailway NewsExpress TrainsTrain Schedule Update