डेस्क:
बीते दिनों निलंबित BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा(Nupur sharma) का सिर कलम(Behead) करने की बात कहने वाला गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर(History sheeter) सलमान चिश्ती को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है। राजस्थान(Rajasthan) के अजमेर(Ajmer) ज़िले के दरगाह थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती को गिरफ़्तार किया है। सलमान चिश्ती से पूछताछ की जा रही है। चार जुलाई को सलमान चिश्ती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह नुपुर शर्मा का सिर कलम करने की बात कह रहा था। इस वीडियो में वो सिर कलम करने वाले को अपना घर देने की बात भी कहते हुए भी सुना जा सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद से सलमान की तलाश की जा रही थी। आखिरकार दरगाह थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर बीती रात चिस्ती को गिरफ़्तार कर लिया है।

संगीन धाराओं में करीब 15 मुकदमें दर्ज
राजस्थान में 28 जून को उदयपुर में हुए कन्हैया लाल हत्याकांड के बाद से राज्य में तनावपूर्ण शांति है। ऐसे में सलमान का वीडियो सामने आने के बाद से ही पुलिस को इसकी तलाश थी। अजमेर पुलिस अधीक्षक (ASP) ने बीबीसी (BBC) से फ़ोन पर बातचीत में जानकारी दी कि सलमान चिश्ती को मंगलवार रात दरगाह थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल उससे पूछताछ की जारी है।

दरगाह का खादिम है चिश्ती
अजमेर SP ने बताया कि सलमान चिश्ती दरगाह का खादिम है। सलमान ने भड़काऊ बयान दिया था जिसका वीडियो वायरल हुआ। चिश्ती के खिलाफ दरगाह थाने में एक दर्जन से ज़्यादा मामले दर्ज हैं।
