logo

सोनिया गांधी की पुस्तक के लोकार्पण में शामिल हुए CM हेमंत और कल्पना सोरेन, राहुल गांधी से भी हुई मुलाकात

सोनिया गांधी की पुस्तक के लोकार्पण में शामिल हुए CM हेमंत और कल्पना सोरेन, राहुल गांधी से भी हुई मुलाकात

द फॉलोअप डेस्क:  

Belonging A Journey of Love: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) और विधायक कल्पना सोरेन (MLA Kalpana Soren) ने नई दिल्ली (New Delhi) में कांग्रेस (Congress) की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) से मुलाकात की। दोनों नेता सोनिया गांधी की पुस्तक ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की सोनिया गांधी के साथ आत्मीय मुलाकात हुई और विभिन्न विषयों पर बातचीत भी हुई।

सोशल मीडिया पर साझा की मुलाकात की जानकारी

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस कार्यक्रम में शामिल होने और सोनिया गांधी से मुलाकात की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से साझा की। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में सोनिया गांधी के संस्मरण ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन समारोह में शामिल होने का अवसर मिला। इस दौरान उनसे मुलाकात और आत्मीय संवाद भी हुआ।

सोनिया गांधी के जीवन के अनुभवों को जानने का मिलेगा मौका

हेमंत सोरेन ने पुस्तक को लेकर कहा कि इसके माध्यम से सोनिया गांधी के जीवन के अनुभवों, संघर्षों और विचारों को जानने का अवसर मिलेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पुस्तक पाठकों के लिए प्रेरणादायी साबित होगी। इस मुलाकात की तस्वीरें और जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में भी इसकी चर्चा हो रही है।
 

Tags - Jharkhand News Jharkhand Latest News Hemant Soren Kalpana Soren Sonia Gandhi Hemant Soren Meets Sonia Gandhi