रायपुरः
छत्तीसगढ़ के रायपुर एयरपोर्ट में बड़ा हादसा हुआ है। एक हेलीकॉप्टर की क्रैश कर गया है। हादसे में दो पायलट की मौत हो गयी है। ये क्रैश लैंडिंग क्यों हुई अभी तक स्पष्ट नहीं है । हादसे के बाद एयरपोर्ट पर अफरातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि क्रैश में एक पायलट की जबकि दूसरे ने अस्पताल के जाते समय दम तोड़ दिया।

मुख्यमंत्री ने जताया शोक
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर बताया कि हादसे में दोनों पायलट कैप्टन पांडा और कैप्टन श्रीवास्तव की मौत हो गई है। वह शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। बघेल ने ट्वीट किया कि अभी रायपुर में एयरपोर्ट पर स्टेट हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की दुखद सूचना मिली। इस दुखद हादसे में हमारे दोनों पायलट कैप्टन पंडा और कैप्टन श्रीवास्तव का दुखद निधन हो गया है। इस दुःख की घड़ी में ईश्वर उनके परिवारजनों को संबल एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे। ॐ शांति:।

हेलिकॉप्टर पर उड़ान अभ्यास कर रहे थे
बताया जा रहा है कि दोनों पायलट स्टेट हेलिकॉप्टर वीटी-सीएचजी पर सवार थे, जो रायपुर के स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डे पर रनवे से दूर लेकिन टैक्सीवे के पास रात करीब 9.10 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। कैप्टन गोपाल कृष्ण पांडा और कैप्टन एपी श्रीवास्तव हेलिकॉप्टर पर उड़ान अभ्यास कर रहे थे।