logo

करनाल : पता चल गया वरना हो जाता बड़ा आतंकी हमला, पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए भेजे गये हथियार

पता चल गया वरना हो जाता बड़ा आतंकी हमला, पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन के जरिए भेजे गये हथियार

करनाल: 

पुलिस की सतर्कता और सुरक्षा एजेंसियों के विश्वसनीय इनपुट की बदौलत एक बड़ा आतंकी खतरा टल गया। हरियाणा की करनाल पुलिस ने 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने इनके पास से विस्फोटकों का बड़ा जखीरा बरामद किया है। पुलिस इन चारों संदिग्ध आतंकियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। उनका मानना है कि ये लोग किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। 

खुफिया इनपुट पर हुई गिरफ्तारियां
मामले में करनाल के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विश्वसनीय खुफिया इनपुट के आधार पर 4 संदिग्ध आतंकवादियों को हिरासत में लिया गया। इनमें से 3 संदिग्धों को फिरोजपुर और 1 शख्स को लुधियाना के बस्तर टोल प्लाजा के पास से हिरासत में लिया गया। एसपी ने बताया कि हिरासत में लिए गये संदिग्ध आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरप्रीत, अमनदीप, परमिंदर और भूपिंदर के रूप में हुई है। 

 

पाकिस्तान से भेजा गया था हथियार
करनाल एसपी ने बताया कि सभी आरोपी पाकिस्तान के एक व्यक्ति के संपर्क में थे। उस व्यक्ति ने इन संदिग्धों को तेलांगना के आदिलाबाद में हथियार और गोला-बारूद पहुंचाने के कहा था। गुरप्रीत को फिरोजपुर में जो हथियार दिया गया, वो सीमा पार से भेजा गया था। इससे पहले सीमापार से नांदेड़ में भी विस्फोटक गिराए गये। फिलहाल पुलिस चारों संदिग्धों से पूछताछ में जुटी है।