दिल्लीः
हार्दिक पटेल ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। कांग्रेस के चिंतन शिविर में भी वह नहीं दिखे थे। वह पिछले कई दिनों से पार्टी के कुछ नेताओं, खासकर राज्य से जुड़े नेताओं पर आरोप लगा रहे थे, आखिरकार उनके इस्तीफे की खबर आ गई। हार्दिक पटेल ने ट्वीट कर कहा 'आज मैं हिम्मत करके कांग्रेस पार्टी के पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं. मुझे विश्वास है कि मेरे इस निर्णय का स्वागत मेरा हर साथी और गुजरात की जनता करेगी. मैं मानता हूं कि मेरे इस कदम के बाद मैं भविष्य में गुजरात के लिए सच में सकारात्मक रूप से कार्य कर पाऊंगा।'

2015 में मिली थी लोकप्रियता
बता दें कि हार्दिक पटेल ने 2015 में पटेल आरक्षण का मुद्दा छेड़ा था, जिसके बाद उनकी लोकप्रियता बढ़ी थी। लोकप्रियता की बदौलत ही उन्हें कांग्रेस में जगह मिली थी। 2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में पार्टी को इसका फायदा भी मिला। पिछले साल पार्टी ने उन्हें गुजरात कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया। हालांकि, उसके बाद से वह राज्य स्तर पर पार्टी नेतृत्व से सहज नहीं थे।