logo

मंकीपॉक्स  : केरल में मिले 2 मामलों के बाद सरकार सतर्क,  ICMR की वैज्ञानिक ने कहा- स्थिति नियंत्रण में 

केरल में मिले 2 मामलों के बाद सरकार सतर्क,  ICMR की वैज्ञानिक ने कहा- स्थिति नियंत्रण में 

डेस्क:
केरल(Keral) में अब तक मंकीपॉक्स(Monkey pox) के दो मामले सामने आ चुके हैं। इसके मद्देनज़र देश में चिंता की लकीरें बढ़ गई है। इस बीमारी को लेकर केंद्र सरकार अभी से सतर्क हो गई है। सभी राज्यों को भी इसे लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही एयरपोर्ट(Airport) और बंदरगाहों(Sea port) पर बाहर से आने वाले यात्रियों को सघन स्वास्थ्य जांच(Health checkup) का आदेश दिया गया है। इन सबके बीच सवाल उठने लगे हैं कि क्या यह बीमारी कोरोना की तरह पूरे देश में फैलेगी। पुणे स्थित इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी (ICMR) की नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी(Virology) की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ प्रज्ञा यादव(Dr. Pragya yadav) ने कहा है कि फिलहाल देश में यह बीमारी नियंत्रण में है। इसे लेकर पैनिक होने की कोई आवश्यक्ता नहीं है। डॉ यादव ने कहा कि सरकार पहले से ही सतर्क है और हर तरह की गतिविधियों की निगरानी की जा रही है। अभी तक देश में मंकीपॉक्स के दो मामले सामने आये हैं। 

दुनिया में पहले मामले से समय से भारत सरकार रख रही है नजर 
ICMR की वरिष्ठ डॉ प्रज्ञा यादव ने कहा है कि कोरोना महामारी के दौरान सिस्टम ने बहुत कुछ सीखा है। अब लोग भी काफी प्रशिक्षित हो गए हैं और उन्हें पता है कि वायरस के नमूने और मरीजों के साथ कैसे हैंडल किया जाना है। उन्होंने कहा कि जब दुनिया में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था, तभी से सरकार इस पर नजर रख रही है। तब से इसके लिए राज्यों में आइसोलेशन वार्ड भी बन गए हैं। इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को इस संबंध में पत्र लिखकर सूचित कर दिया था।

14 जुलाई को मिला पहला मामला, पशुओं से मनुष्य में फैलता है यह वायरस 
भारत  में 14 जुलाई में मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज किया गया था। केरल में मिला यह संक्रमित व्यक्ति यूएई से लौटा था। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, मंकीपॉक्स एक जूनोसिस वायरल (पशुओं से मनुष्यों में फैलने वाला वायरस) है, जिसमें चेचक की तरह लक्षण दिखाई देते हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में अब तक 63 देशों में मंकीपॉक्स वायरस की पुष्टि हो चुकी है।