कोलकाताः
झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand Highcourt) के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव कुमार गिरफ्तारी (Advocate Rajiv Kumar) मामले में बंगाल पुलिस (West Bengal Police) ने ईडी रांची जोन (ED Ranchi Zone) के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर सुबोध कुमार(Deputy Director) को नोटिस भेजा था। ईडी ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। बाद में कोलकाता पुलिस खुद सुबोध कुमार से पूछताछ करने उड़ीसा पहुंची, वहां जाने पर पता चला कि वह छुट्टी पर हैं और 17 तारीख के बाद उपलब्ध रहेंगे।

छापेमारी में मिले कई अहम दस्तावेज
गौरतलब है कि बंगाल पुलिस की टीम ने बीते दिनों अधिवक्ता राजीव कुमार के 3 ठिकानों पर छापेमारी की थी। कोलकाता पुलिस की ओर से बताया गया कि छापेमारी में मिले दस्तावेज से राजीव की कई वैध-अवैध संपत्ति का खुलासा हुआ है। छापेमारी में हाथ लगे सबूतों के आधार पर कोलकाता पुलिस आगे की कार्रवाई की तैयारी कर रही है। कोलकाता पुलिस की टीम कोलकाता और रांची में अधिवक्ता राजीव कुमार के कुछ करीबी लोगों से भी पूछताछ की तैयारी कर रही है।