दिल्लीः
महंगाई अपनी चरम पर है। आज 1 अप्रैल है और का दिन कई मायनों में खास है। कई चीजों पर आज से टैक्स लगना शुरू है गया है। वहीं एक तगड़ा झटका आम जनता को यह लगा है कि आज से 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमत में इजाफा हुआ है। यानि अब 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के लिए आपको 2253 रुपये का भुगतान करना होगा। इसका मतलब है कि प्रत्येक सिलेंडर पर 250 रुपये बढ़ाए गये हैं।

घरेलु गैस की कीमत में बदलाव नहीं
हालांकि, घरेलू रसोई गैस (domestic LPG) की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। याद हो कि 10 दिन पहले ही 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब जबकि कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ है तो बाहर खाना महंगा होने की उम्मीद है। बता दें काफी समय बाद पेट्रोल-डीजल और एलपीजी उपभोक्ताओं को महंगाई का झटका लगना 22 मार्च से शुरू हुआ था।

2253 रुपये खर्च करने पड़ेंगे
नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 949.50 रुपये, कोलकाता में 976 रुपये, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में 965.50 रुपये में रीफिल हो रहा है। 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 1 मार्च को दिल्ली में 2012 रुपये में रीफिल हो रहा था, 22 मार्च को घटकर 2003 रुपये पर आ गया। लेकिन आज से दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर को रीफिल करवाने के लिए 2253 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। जानकारी के मुताबिक कोलकाता में अब 2087 रुपये के बजाय 2351 रुपये और मुंबई में 1955 की जगह आज से 2205 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। चेन्नई में अब 2138 रुपये के बजाय 2406 रुपये लगेंगे।