logo

फरीदाबाद : बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग ,दम घुटने से तीन कर्मचारियों की मौत

बैटरी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग ,दम  घुटने से तीन कर्मचारियों की मौत

डेस्क :
फरीदाबाद स्थित सेक्टर -37 में एक बैटरी फैक्ट्री मंn आज सुबह आग लग गई।आग लगने से अंदर काम कर रहे तीन कर्मचारियों की दम घुटने से मौत हो गई। फैक्ट्री में फायर फाइटिंग की कोई व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में फायर एक्ट के तहत बैटरी बनाने वाली कंपनी पर करवाई की जाएगी।फायर अफसर के अनुसार आग के ऊपर काबू पा लिया गया हैं। आग से उठे धुंए के कारण तीन लोगो की मौत हो गई है।जिनके शवों को पहले तले पर मौजूद बाथरूम से निकाल लिया गया है।

 

आग काबू में ,सर्च अभियान जारी
सहायक मंडल अग्निशमन अधिकारी सत्यवान समरीवाल ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह 11 :15 बजे मिली। जिसके बाद दमकल की गाड़िया मौके पर भेजीं गई।आग पर काबू पा लिया जाया है। फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है। इस दौरान प्रथम तल से 3 कर्मचारियों की डेड बॉडी रिकवर की गई है।

 

50 गज के प्लाट पर बनी है फैक्ट्री
अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि फैक्ट्री 50 गज के प्लाट में बनी हुई है। शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण यह हादसा हुआ है। बेसमेंट में लगी आग का धुआँ जब पहेली मंजिल तक पंहुचा ,वहां तीन कर्मचारी काम कर रहे थे। उन्होंने अपने आप को बाथरूम में बंद कर लिया और बाथरूम में धुआँ भर जाने से उनकी डैम घुटने लगी और उनकी मौत हो गई। इसके अलावा यहाँ किसी और को कोई नुकसान नहीं पंहुचा हैं।