डेस्क:
TMC सांसद महुआ मोईत्रा(Mahua moitra) के देवी काली पर कथित विवादित बयान(Statement) को काफी आलोचनाओ(critistism) का सामना करना पड़ रहा है। अब उनके बयान को लेकर भोपाल(Bhopal) में उनके ख़िलाफ़ FIR दर्ज की गई है। समाचार एजेंसी ANI के मुताबिक धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में उनके ख़िलाफ़ IPC की धारा 295A के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मध्य प्रदेश सीएम ने भी की निंदा
TMC सांसद महुआ मोइत्रा के देवी काली पर टिप्पणी की मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी निंदा की है। समाचार एजेंसी ANI से बातचीत में उन्होंने कहा कि महुआ मोइत्रा के बयान से हिंदू धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। हिंदू देवी-देवताओं का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Hindu religious sentiments have been hurt by Mahua Moitra's statement. Insult of Hindu deities will not be tolerated at any cost: Chief Minister Madhya Pradesh Shivraj Singh Chouhan
(file pic) pic.twitter.com/pJhrli7tNX— ANI (@ANI) July 6, 2022
TV कार्यक्रम में सवाल के जवाब के बाद हुआ "बवाल"
इंडिया टुडे के एक TV कार्यक्रम में महुआ मोइत्रा से पूछा गया कि फ़िल्म डायरेक्टर ने देवी काली को सिगरेट पीते हुए दिखाया है। इस पोस्टर में काली को देखने के बाद बहुत सारे लोग कह रहे हैं कि इससे उनकी धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची है। क्या आप इसे असैंवधानिक देखती हैं? इस सवाल के जवाब में महुआ मोइत्रा ने कहा था कि अगर आप भूटान या सिक्किम जाते हैं तो वहां पर लोग सुबह में पूजा के दौरान अपने भगवान को शराब चढ़ाते हैं। लेकिन आप उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में जाकर कहें कि आप शराब दे रहे हैं तो लोग कहेंगे कि ये ईशनिंदा है।

मेरे लिए माँ काली मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी -मोइत्रा
कार्यक्रम में महुआ मोइत्रा ने कहा था- काली के कई रूप हैं। मेरे लिए माँ काली मांस खाने वाली और शराब स्वीकार करने वाली देवी हैं। अगर आप तारापीठ जाएँगे और उसके आसपास देखेंगे तो आपको साधु स्मोकिंग करते हुए मिल जाएँगे। ये काली का रूप है जिसकी लोग पूजा करते हैं। उन्होंने कहा था कि मुझे लगता है कि हिंदू धर्म में रहते हुए, काली माँ की पूजा करने और अपनी काली को उस स्वरूप में देखने की मुझे आजादी है। ये मेरी आजादी है और मुझे नहीं लगता है कि इस तरह से किसी की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं। इस विवाद पर TMC ने महुआ के बयान से किनारा करते हुए उसकी निंदा की है। ऐसे में महुआ ने भी पार्टी के ट्विटर हैंडल को unfollow कर दिया है।
