logo

नवरात्रि में व्रतधारियों को ट्रेन में मिलेगा सात्विक भोजन, IRCTC ने किया ये खास इंतजाम

navratri.jpg

द फॉलोअप डेस्क :
भारतीय रेलवे में वीआईपी ट्रेनों में सफर के दौरान आपको खाने में कोई परेशानी नहीं होती है। हालांकि, आज से शुरू हो रहे नवरात्रि के चलते अब आईआरसीटीसी ने उन व्रतधारियों को विशेष सुविधा देने की व्यवस्था की है। नवरात्रि के दिनों में अक्सर महिलाएं और पुरुष व्रत रखते हैं और ऐसे में उन सभी के लिए एक शहर से दूसरे शहर तक यात्रा करना काफी चुनौतीपूर्ण हो जाता है। ऐसे में ट्रेन में व्रत का खाना, फल आदी  मिलना यात्रियों के लिए परेशानी का विषय साबित होता है, इसलिए इस बार आईआरसीटीसी ने यात्रियों के लिए नवरात्रि स्पेशल थाली की व्यवस्था की है जो विभाग की एक अनूठी पहल साबित हो रही है।


वंदे भारत, शताब्दी एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस आदि ऐसी वीआईपी ट्रेनें हैं जिनमें बिजनेस क्लास के यात्री या वे लोग जो अक्सर सुविधाजनक या समय पर यात्रा करना चाहते हैं उनके लिए इस बार आईआरसीटीसी पूरे नवरात्र में यात्रियों के लिए सात्विक थाली की व्यवस्था कर रहा है। अगर आप इन ट्रेनों में सफर कर रहे हैं तो आप व्रत या उससे जुड़े खाने की ऑनलाइन डिमांड कर सकते हैं।  इसके लिए यात्री को ऑनलाइन ऑर्डर करना होगा और उसकी सीट पर सात्विक थाली उपलब्ध कराई जाएगी। बिना लहसुन-प्याज वाला खाना, व्रत के लिए सूखे मेवे और सूखे खाद्य पदार्थ, जैन थाली, फल, जूस, दूध और साफ पीने का पानी, ये सभी यात्रियों को ऑर्डर पर उपलब्ध होंगे।

ई-कैटरिंग के माध्यम से, यात्री अपना भोजन ऑर्डर कर सकते हैं और विवरण के लिए अपनी ट्रेन का नाम और पीएसआर नंबर ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। यात्रा के दौरान ये सभी उत्पाद यात्री को उसकी सीट पर ही दिए जाएंगे ताकि वह जिस भी शहर में चाहे, उसे खा सके। इसके लिए यात्री को ऑनलाइन भुगतान करना होगा, वहीं आईआरसीटीसी के सीआरएम अजीत सिंह ने यह जानकारी देते हुए कहा कि इससे नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले सभी यात्रियों को व्रत रखने में कोई परेशानी नहीं होगी और यात्रा भी सुगम होगी। रेलवे ने अपने यात्रियों को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा शुरू की है।
 

Tags - IRCTCNavratri specialIndian railways Navratri Special Thali