डेस्क:
राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की तरफ से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 24 जून को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। गौरतलब है कि राष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। 18 जुलाई को वोटिंग है वहीं 21 जुलाई को परिणाम आएगा। मंगलवार की देर शाम एनडीए की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में झारखंड की पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू के नाम की घोषणा की गई। गौरतलब है कि द्रौपदी मुर्मू यदि जीतती हैं कि भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति होंगी।
NDA's Presidential candidate Draupadi Murmu to file her nomination on 24th June.
— ANI (@ANI) June 22, 2022
(File photo) pic.twitter.com/lTSDPFsWKz
20 जून 1958 को मयूरभंज में हुआ था जन्म
द्रौपदी मुर्मू का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरगंज जिले के बैदपोसी गांव में हुआ। उनके पिता का नाम बिरांची नारायण टुडु है। वे आदिवासी जातीय समूह, संथाल से संबंध रखती हैं। द्रौपदी सिंचाई औऱ बिजली विभाग में 1979 से 1983 तक जूनियर असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुकी हैं।
वर्ष 1994 से 1997 तक उन्होंरे रायरंगपुर के श्री अरबिंदो इंटीगरल एजुकेशन सेंटर में ऑनरेरी असिस्टेंट टीचर के तौर पर भी सेवाएं दीं। द्रौपदी का बचपन गरीबी और अभावों के बीच बीता।
ऐसी स्थिति में भी संघर्ष करते हुए उन्होंने ऊंचाइयों को छुआ। उन्होंने बीए तक शिक्षा हासिल की है।

रायरंगपुर से पहली बार चुनी गई थीं विधायक
वर्ष 2000 और 2004 में द्रौपदी मुर्म बीजेपी के टिकट पर रायरंगपुर सीट से विधायक चुनी गई थीं। वे बीजेपी एसटी मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुकी हैं। डिशा में बीजेडी और बीजेपी गठबंधन सरकार में द्रौपदी मंत्री रह चुकी हैं। उन्होंने मार्च 2000 से 2004 तक राज्य के वाणिज्य व परिवहन तथा मत्स्य और पशु संसाधन विकास विभाग के मंत्री का पद संभाला। उनकी उपलब्धियों की बात करें तो बतौर विधायक साल 2007 में ओडिशा विधानसभा द्वारा सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में ‘नीलकंठ पुरस्कार’ से नवाजा गया।
इसी के साथ झारखंड की पहली महिला राज्यपाल बनने के अलावा द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार घोषित होने वाली देश की पहली महिला आदिवासी नेता हैं।

नीतीश की जेडीयू ने भी किया समर्थन का ऐलान
गौरतलब है कि राष्ट्रपति के रूप में द्रौपदी मुर्मू की उम्मीदवारी को ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल, बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड, लोक जनशक्ति पार्टी और हम ने भी समर्थन देने का ऐलान किया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार में मंत्री के रूप में और झारखंड के राज्यपाल के रूप में काफी उल्लेखनीय काम किया है। द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति उम्मीदवार घोषित करने के लिए पीएम का शुक्रिया।