logo

अमेरिका में ट्रंप को बड़ा झटका, मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की वापसी

अमेरिका में ट्रंप को बड़ा झटका, मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेट्स की वापसी

द फॉलोअप डेस्क:

अमेरिका (America) में 3 नवंबर (3 November) को हुए मिडटर्म चुनाव (Midterm Election) के नतीजों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के सामने नई राजनीतिक चुनौती खड़ी कर दी है। एसोसिएटेड प्रेस (AP) के मुताबिक, डेमोक्रेटिक पार्टी (Democratic Party) ने सीनेट (Senate) में बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, प्रतिनिधि सभा यानी हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में भी डेमोक्रेट्स बढ़त बनाए हुए हैं और बहुमत के करीब पहुंचते दिखाई दे रहे हैं। इस चुनाव में प्रतिनिधि सभा की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर मतदान हुआ था।

ट्रंप सरकार के फैसलों पर बढ़ सकती है निगरानी

सीनेट में डेमोक्रेट्स का नियंत्रण होने से ट्रंप प्रशासन के फैसलों और सरकारी नीतियों पर संसद में सवाल बढ़ सकते हैं। साथ ही सरकार के कामकाज की जांच और निगरानी भी तेज हो सकती है। इससे ट्रंप प्रशासन और डेमोक्रेटिक पार्टी के बीच टकराव बढ़ने की संभावना है। गौरतलब है कि मिडटर्म चुनाव में राष्ट्रपति का चुनाव नहीं होता, बल्कि संसद के सदस्यों को चुना जाता है। इसके नतीजे राष्ट्रपति के कार्यकाल के अगले दो साल की राजनीति और सरकार की नीतियों को प्रभावित करते हैं।

Tags - National News National Latest News Donald Trump Midterm Election 2026 US Midterm Election Results