डेस्क:
देश में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) लगातार बढ़ रहा है। बुधवार को देश में 20,139 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही भारत में कोविड संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,36,89,989 हो गयी है। 39 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 16,482 मरीज ठीक हुए। नए केस आने के बाद देश में कुल पॉजिटिविटी रेट 5.10% पर पहुंच गया है।

केरल में सबसे ज्यादो मौतें
देशभर से सबसे ज्यादा मामले और मौतें केरल (Kerala) से ही हो रही हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 3,545 केस दर्ज किए गए हैं और 16 लोगों की मौत हुई है। राज्य में एक्टिव केस (Active Corona Pataient) 25,579 हैं। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2,761 है और पॉजिटिविटी रेट घटकर 14.56% हो गया है। मंगलवार को केरल में 2,211 मामले आए थे और पॉजिटिविटी रेट 15.69% पाया गया था।
बुधवार को 2575 नए मामले
वहीं, महाराष्ट्र में बुधवार को 2575 नए मामले सामने आये थे, कोरोना से 10 संक्रमितों की मौत हो गई थी। इसी के साथ राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 80,10,223 हो गई है, जबकि मृतकों संख्या बढ़कर 1,48,001 हो गई है। राज्य में मंगलवार को 2435 मामले मिले थे और 13 लोगों की कोविड के कारण मौत हो गई थी।

लोगों ने होम क्वारेन्टाइन पुरी की
छत्तीसगढ़ की बात करें तो पिछले 24 घंटे में यहां 386 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में बुधवार तक कोविड-19 की चपेट में आने वालों की कुल संख्या बढ़कर 11,57,290 हो गई है। इस समय अवधि में 11 लोग संक्रमण मुक्त होकर अपने घर गए है वहीं 207 लोगों ने होम क्वारेन्टाइन पूरी कर ली है।
हिमाचल प्रदेश में टूटा रिकॉर्ड
हिमाचल प्रदेश में बुधवार को कोरोना के 358 नए मरीज मिले हैं, जो बीते छह महीने में रिकॉर्ड है। चंबा जिले में सबसे ज्यादा 80 और कांगड़ा में 66 नए कोरोना मरीज मिले हैं। 128 लोगों के रिकवर होने के बाद राज्य में एक्टिव केस 1580 हो गए हैं। प्रदेश में बुधवार को पॉजिटिविटी रेट बीते मंगलवार की तुलना में 10.35% से कम होकर 9.52% पर पहुंच गया। जून के शुरूआती दो सप्ताह में यह 2% से भी कम था।