logo

हादसा : हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ में चार लोग बहे

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में फटा बादल, अचानक आई बाढ़ में चार लोग बहे

डेस्क :
हिमाचल प्रदेश(Himachal Pradesh) के कुल्लू(Kullu) में बादल फटने के कारण अचानक आई बाढ़(Flood)से कम से कम चार लोग बह गए हैं। समाचार एजेंसी (PTI) ने राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया कि बादल फटने(Cloudbrust) की सूचना मिलते ही राहत और बचाव(Rescue team) की टीम रवाना हो गई। लेकिन, भूस्खलन(Land slide) की वजह से वो बीच रास्ते में ही फँस गए है।

कुल्लू में 6 बजे फटा बादल, करीब 6 लोग लापता 
जानकारी के मुताबिक़ यह घटना सुबह 6 बजे की है। कुल्लू के इमरजेंसी(Emergency) ऑपरेशन सेंटर से मिली अतिरिक्त जानकारी के हवाले से पीटीआई ने बताया कि चल्लाल पंचायत के छोज गाँव में बुधवार सुबह 6 बजे बादल फटने के बाद से चार से 6 लोग लापता हैं। अचानक आई इस बाढ़ के बाद से पाँच मवेशी भी ग़ायब हैं। 

हादसे में एक की मौत और दो घायल 
SP गुरदेव शर्मा ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि इस हादसे में एक की मौत और दो लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावे अचानक आई बाढ़ की वजह से छोज गाँव में दर्जनों घर और कैंपिंग साइट क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इससे पहले शिमला के धाली इलाक़े में भी बारिश के बाद भूस्खलन हुआ है।