डेस्क:
एक डॉक्युमेंट्री फिल्म आई है। नाम है काली (Kali)। इस फिल्म के पोस्टर पर बवाल खड़ा हो गया है। दरअसल, इंडियन फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई (Leena Manimekalai) ने 2 जुलाई को इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। इस पोस्टर में काली माता को सिगरेट पीते हुए दिखाया गया है। काली माता की इस तस्वीर में उनके एक हाथ पर त्रिशुल तो दूसरे हाथ में एलजीबीटी (LGBT) समुदाय का झंडा दर्शाया गया है।
Super thrilled to share the launch of my recent film - today at @AgaKhanMuseum as part of its “Rhythms of Canada”
— Leena Manimekalai (@LeenaManimekali) July 2, 2022
Link: https://t.co/RAQimMt7Ln
I made this performance doc as a cohort of https://t.co/D5ywx1Y7Wu@YorkuAMPD @TorontoMet @YorkUFGS
Feeling pumped with my CREW❤️ pic.twitter.com/L8LDDnctC9
फिल्म-मेकर को अरेस्ट करने की मांग
इस पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। लोग इसका विरोध कर रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने फिल्ममेकर लीना मणिमेकलई को गिरफ्तार करने की मांग की है। सोशल मीडिया में #arrestleenamanimekalai ट्रेंड कर रहा है। लोगों का कहना है कि पोस्टर में हिंदू देवी काली माता का अपमान किया गया है। हिंदुओं की भावना को ठेस पहुंचाई गई है।

हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया
दरअसल, फिल्म-मेकर लीना मणिमेकलई ने अपनी डॉक्युमेंट्री फिल्म का पोस्टर शेयर किया। लिखा कि उनकी इस फिल्म को कनाडा फिल्म फेस्टिवल में लॉंच किया गया है। वे इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि, पोस्टर जारी होते ही लोगों ने इसे सिरे से नकार दिया है। लोग अलग-अलग तरीके से इस पोस्टर का विरोध कर रहे हैं और इसे बैन करने की मांग कर रहे हैं।