logo

हिमंता बिस्वा सरमा के साथ दिल्ली में अमित शाह से मिले चंपाई सोरेन, 30 को होंगे भाजपा में शामिल

हिमंता बिस्वा सरमा के साथ दिल्ली में अमित शाह से मिले चंपाई सोरेन, 30 को होंगे भाजपा में शामिल

द फॉलोअप डेस्क 
रांची :
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार रात अमित शाह से नई दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात में उनके साथ असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा भी थे। अमित शाह से मुलाकात के बाद उन्हें जेड प्लस सुरक्षा देने का निर्णय लिया गया है। झारखंड लौटते ही उन्हें नया सुरक्षा कवर मिल जायेगा। मुलाकात के बाद हिमंता ने उनके भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। हिमंता ने एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीर शेयर कर बताया कि झारखंड के पूर्व आदिवासी मुख्यमंत्री और देश के प्रतिष्ठित आदिवासी नेता चंपाई सोरेन जी ने अब से थोड़ी देर पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। वह 30 अगस्त को रांची में आधिकारिक तौर पर भाजपा में शामिल होंगे। इससे पहले आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने भी अमित शाह से मुलाकात की और कहा कि एनडीए राज्य में मजबूती से चुनाव लड़ेगा।


 

Tags - पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन अमित शाह बीजेपी Former Chief Minister Champai Soren Amit Shah BJP