logo

भोपाल : डिप्रेशन में था बीटेक छात्र निशांक, इंस्टा पोस्ट में लिखा है -उधार चुकाने से पहले मरना नहीं 

डिप्रेशन में था बीटेक छात्र निशांक, इंस्टा पोस्ट में लिखा है -उधार चुकाने से पहले मरना नहीं 

भोपालः
इनदिनों काफी देखा जा रहा है कि युवा वर्ग डिप्रेशन में आकर सुसाइड जैसे बड़ा कदम उठा ले रहे हैं। कई बार डिप्रशन पढ़ाई को लेकर होता है तो कई बार प्यार मोहब्बत को लेकर तो कई बार पारिवारिक उझलन से भी युवा डिप्रेशन का शिकार हो जाते हैं। भोपाल-नर्मदापुरम रेलवे ट्रैक पर मृत मिले B.tech स्टूडेंट का मामला भी अब डिप्रेशन का ही लग रह रहा है।

 

रायसेन SP विकास सेहवाल ने डॉक्टरों से सुझाव के बाद बताया कि यह ट्रेन से कटने का मामला तो है कि लेकिन लड़के के सोशल मीडिया पोस्ट से कुछ और लग रहा है। मानो वह डिप्रेशन में हो और जिंदगी से उब चुका हो। अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। मामले की जांच की जा रही है। 


उधारी चुकाने की बात कही गयी पोस्ट में 
मृतक छात्र निशांक राठौर (20) ने पिछले कुछ दिनों में जितने भी पोस्ट इंस्टाग्राम अकाउंट पर किये हैं वह सारे इमोशनल हैं। सबमें सैड शायरी है। सैड सॉन्ग्स हैं। दिल टूटने जैसी बातों का जिक्र है। एक ने तो एक पोस्ट में कमेंट भी किया है उधार चुकाने से पहले मरना नहीं। निशांक की मौत पर पुलिस डिप्रेशन के एंगल से भी जांच कर रही है। निशांक के पोस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह डिप्रेशन में था। 


सुसाइड का मामला लग रहा 
टीटी नगर TI चैन सिंह रघुवंशी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सुसाइड का लग रहा है। CCTV कैमरों में भी वह अकेला ही दिखा है। शव औबेदुल्लागंज के आगे बरखेड़ा के पास रेलवे ट्रैक पर मिला। कुछ ही दूर में स्कूटी औऱ मोबाइल मिला। चैन सिंह रघुवंशी के मुताबिक इंस्टाग्राम ID से छात्र के पिता और दोस्तों के वॉट्सऐप पर स्क्रीनशॉट भेजा गया। यह पोस्ट निशांक के मोबाइल फोन से ही किया गया। अभी तक लग रहा है कि उसने खुद ही यह पोस्ट की होगी।


यह है पूरा मामला
दरअसल रविवार रात 8 बजे निशांक के पिता और दोस्तों के पास निशांक के फोन से उसका फोटो लगा मैसेज आया। मैसेज पढ़कर घबरा गए। उन्होंने निशांक के दोस्तों को फोन किया। दोस्त टीटी नगर थाने पहुंचे उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर रायसेन पुलिस को निशांक का शव मिल गया था। देर रात बरखेड़ा पुलिस चौकी घटनास्थल पहुंचे। बेटे का शव देखने के बाद पिता की तबीयत बिगड़ गई। निशांक का शव सिवनी मालवा लाया गया। निशांक का शव देख पूरा परिवार टूट गया। बहनों ने आखिरी बार अपने भाई के शव की कलाई बांधी। सोमवार शाम उसका अंतिम संस्कार किया गया।