logo

Byelection : रामपुर और आज़मगढ़ चुनाव में बीजेपी की जीत, ओवैसी बोले सपा में भाजपा को हराने की क़ुव्वत नहीं

रामपुर और आज़मगढ़ चुनाव में बीजेपी की जीत, ओवैसी बोले सपा में भाजपा को हराने की क़ुव्वत नहीं

डेस्क :
उत्तर प्रदेश की रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा सीट के उपचुनाव के परिणाम में भाजपा को जीत हासिल हुई है। इसके बाद यूपी के सीएम योगी आद‍ित्‍यनाथ ने ट्वीट कर रामपुर और आजमगढ़ की जनता को बधाई देते हुए जीत की खुशी जाह‍िर की। वहीं AIMIM के राष्‍ट्रीय प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी ट्वीट कर सपा की खिलाफत करने के लिए मुस्‍ल‍िम वोटर्स को आगाह किया है।

ओवैसी ने ट्वीट कर सपा पर बोला हमला 
ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा कि रामपुर और आज़मगढ़ चुनाव के नतीजे से साफ़ ज़ाहिर होता है कि सपा में भाजपा को हराने की न तो क़ाबिलियत है और ना क़ुव्वत। मुसलमानों को चाहिए कि वो अब अपना क़ीमती वोट ऐसी निकम्मी पार्टियों पर ज़ाया करने के बजाये अपनी खुद की आज़ाद सियासी पहचान बनाए और अपने मुक़द्दर के फ़ैसले ख़ुद करे।