logo

12 बार शिकायत के बाद भी नहीं साफ हुआ नाला, तो बीजेपी पार्षद ने गंदे पानी में खड़े होकर काटा बर्थडे केक

Screenshot_2026-06-26_150752.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
भाजपा पार्षद किशन नायक ने सफाई व्यवस्था की लापरवाही के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन करते हुए गंदे नाले में खड़े होकर अपना जन्मदिन मनाया। उन्होंने घुटनों तक गंदे पानी से भरे नाले में खड़े होकर अपना जन्मदिन मनाया और वहीं केक काटा। 

 

प्रदर्शन का कारण
पार्षद किशन नायक ने पिछले कई दिनों से क्षेत्र में साफ न किए जा रहे नाले की शिकायतें की थीं। उन्होंने लिखित रूप में कुल 12 शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन नगर निगम प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस अनदेखी के विरोध में उन्होंने यह असामान्य तरीका अपनाया। जन्मदिन का अनोखा अंदाज
बारिश के मौसम में पार्षद को माला पहनाई गई और नाले के बीच में ही केक की टेबल सजाई गई। स्थानीय कार्यकर्ता और आम लोग भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए। किशन नायक ने केक काटते हुए कहा कि जब तक नाला साफ नहीं होगा, वे अपनी बात इस तरह ही उठाते रहेंगे। वीड‍ियो विजय नगर कॉलोनी का बताया जा रहा है 
स्मार्ट सिटी आगरा में एक वीडियो वायरल हो रहा है जो आगरा के स्मार्ट सिटी होने के दावों पर सवाल खड़े कर रही है. वायरल वीडियो नगला धनी नई विजय नगर कॉलोनी का बताया जा रहा है. यहां से भाजपा पार्षद किशन ने एक अनूठा विरोध का तरीका अपनाया, जिसका वायरल वीडियो सवाल खड़े कर रहा है. 


 

Tags - Agra News Viral Video BJP Councillor Civic Issues Uttar Pradesh News