logo

दुखद : राकेश झुनझुनवाला का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

राकेश झुनझुनवाला का निधन, प्रधानमंत्री ने जताया शोक

मुबंई:
शेयर बाजार (Share Market) के बिग बुल (Bigbull) कहे जाने वाले राकेश झुनझुनवाला (Rakesh Jhunjhunwala) का आज सुबह निधन हो गया। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुबह 6 बजकर 45 बजे मिनट पर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) लाया गया था। जहां उनका निधन हो गया। 62 साल के झुनझुनवाला एक समय में स्टॉक मार्केट में बियर यानी मंदड़िए कहे जाते थे। उन्होंनें 1992 में हर्षद मेहता घोटाले का खुलासा होने पर शॉर्ट सेलिंग के जरिए बड़ा मुनाफा कमाया था। 1990 के दशक में भारतीय स्टॉक मार्केट में कई प्रतिष्ठित कार्टेल थे। उनके निधन पर प्रधानमंत्री ने भी शोक जताया है।

वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि, राकेश झुनझुनवाला एक अदम्य थे। वह जीवन से भरपूर, मजाकिया और व्यावहारिक व्यक्ति थे।  वह अपने पीछे वित्तीय दुनिया में एक अमिट योगदान छोड़ गए हैं। वह भारत की प्रगति के प्रति भी बहुत भावुक थे। उनका जाना दुखद है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं। शांति।

पिछले हफ्ते ही एविएशन सेक्टर में रखा था कदम
बता दें कि राकेश झुनझुनवाला को  भारत का वारेन बफे भी कहा जाता है। उनका जन्म 5 जुलाई 1960 को हुआ था। झुनझुनवाला ने शेयर बाजार में पैसे लगाने के बाद पिछले हफ्ते ही 'अकासा' एयरलाइन के साथ एविएशन सेक्टर में कदम रखा था। 7 अगस्त से ही कंपनी ने ऑपरेशन शुरू किया था।  आकासा एयरलाइंस की पहली कर्मशियल फ्लाइट मुंबई से रवाना होकर अहमदाबाद पहुंची थी। विमानन मंत्री ज्योदतिरादित्यइ सिंधिया ने फ्लाइट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।