logo

उत्तराखंड : हरिद्वार में हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

हरिद्वार में हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव के बाद माहौल तनावपूर्ण, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

हरिद्वार: 

हरिद्वार के भगवानपुर इलाके में हनुमान जयंती जुलूस पर पथराव की घटना सामने आई है। घटना का वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक हनुमान जयंती को लेकर हिंदू समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाला था। भगवानपुर इलाके में जुलूस पर पथराव हुआ। घटनास्थल पर बड़ी मात्रा में पत्थर और ईंट बिखरा हुआ है। 

पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार
इधर घटना को लेकर पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभावित गांव में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। स्थानीय लोगों के साथ वरिष्ठ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक की। लोगों को अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अमन-चैन बनाए रखने को कहा गया है। इलाके के वरिष्ठ लोगों को हिंसा रोकने में मदद करने की अपील की गई है। लोगों से कहा गया है कि सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही अफवाहों पर ध्यान ना दें। 

इलाके में शांति लेकिन माहौल तनापूर्ण
हरिद्वार के एसएसपी योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दोषियों को चिह्नित कर गिरफ्तार किया जा रहा है। भारी संख्या में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। रैपिड एक्शन फोर्स को स्टैंडबाई पर रखा गया है। फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।