डेस्कः
आम आदमी पहले ही महंगाई से त्रस्त है। अब पैकेट वाले खाद्य उत्पादों पर 5 फीसदी जीएसटी (GST) लगा दी गई है। ऐसे में लोगों को अधिक महंगाई की मार झेलनी होगी। आज मंगलवार से दिल्ली में अमूल (Amul) की दही और लस्सी, छाछ महंगी हो गई है। कंपनी ने बताया कि फ्लेवर्ड मिल्क बॉटल के दाम भी बढ़ गये हैं। संभावना है कि कुछ दिनों में दूध की पैकेट भी महंगे हो जाएंगे। 200 ग्राम का दही अब 16 रुपये के बजाए 17 रुपये में मिलेगा, जबकि 400 ग्राम का दही का पैकेट अब 32 रुपये का मिलेगा। इसी तरह, 1 किलो के दही का पैकेट अब 65 रुपये की जगह 69 रुपये मिलेगा। मट्ठा 10 रुपये की जगह 11 रुपये में मिलेगा, अमूल फ्लेवर्ड मिल्क (amul flavored milk) की बोतल भी अब 20 के बजाए 22 रुपये में मिल रही है। मट्ठा टेट्रा पैक वाला 200 एमएल की पैकेट 12 रुपये की जगह 13 रुपये में मिलेगा।

मुंबई में महंगे हुए अमूल के उत्पाद
मुंबई में 200 ग्राम का दही अब 21 रुपये में मिल रहा है। 400 ग्राम दही 42 में मिल रहा पहले 40 में मिलता था। पाउच में मिलने वाला 400 ग्राम का दही भी अब 32 रुपये मिलेगा। 1 केजी वाला पैकेट भी अब 69 रुपये में मिलेगा। 500 ग्राम का छाछ 16 रुपये में मिलेगा, जबकि 170 एमएल की लस्सी भी अब 1 रुपये महंगी हो गई है। 200 ग्राम की लस्सी 15 रुपये में ही मिलती रहेगी। अमूल के मैनेजिंग डाइरेक्टर आरएस सोढ़ी का कहना है कि हम छोटे पैकेट पर बढ़ी कीमतों को खुद वहन करेंगे लेकिन कुछ उत्पादों पर जीएसटी बढ़ने की वजह से दाम बढ़ाने पड़ रहे हैं।

जल्द ही बढ़ेंगे दूध के भी रेट
अमूल की सप्लाई 12 हजार लीटर है। अमूल के सप्लायर ललित गुप्ता अमूल ने बताया कि जीएसटी के रेट बढ़ने के कारण कंपनियों ने रेट में इजाफा किया है। अभी दूध का रेट रोक लिया गया है। जल्द ही दूध के रेट भी बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही अन्य छह कंपनी भी अपने रेट बढ़ाने की तैयारी कर रही हैं। दो से तीन दिन में सभी कंपनियों के रेट बढ़ जाएंगे।
