logo

मणिपुर हिंसा पर बोले अमित शाह- हम लंबी चर्चा के लिए तैयार, सरकार को कोई डर नहीं, लेकिन.......

मणिपुर हिंसा पर बोले अमित शाह- हम लंबी चर्चा के लिए तैयार, सरकार को कोई डर नहीं, लेकिन.......

द फॉलोअप डेस्क

मणिपुर मामले में संसद में हंगामा जारी है। विपक्षी गठबंधन INDIA सरकार से लगातार सवाल कर रही है। वहीं इसपर अब अमित शाह का बयान सामने आया है। शाह ने कहा है कि मैंने संसद में दोनों सदनों में विपक्ष को पत्र लिखा है। हम चर्चा करेंगे लेकिन मणिपुर जैसे संवेदनशील मुद्दे पर चर्चा करने के लिए विपक्ष को उचित महौल बनाना होगा। हम इसपर लंबी चर्चा करने को तैयार है। सरकार को कोई डर नहीं है।

अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है विपक्ष
बता दें कि मणिपुर मामले को लेकर विपक्ष पूरे तरीके से सत्ता पक्ष पर हमलावर है। इसी कड़ी में विपक्षी दल ने आज की कार्यवाही से पहले एक बैठक की। जिसमें सरकार को घेरने के लेकर रणनीति बनाई गई। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक विपक्षी दल सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N