logo

कॉकरोच के बाद अब बनी E20 जनता पार्टी, मंत्री नितिन गडकरी के खिलाफ आवाज बुलंद; जानिए क्या होगा!

Screenshot_2026-07-27_140452.jpg

नई दिल्ली
नीट पेपर लीक मामले को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा में आई 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के बाद अब एक नया ऑनलाइन अभियान सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर 'E20 जनता पार्टी' नाम से चल रहे इस अभियान ने पेट्रोल में एथेनॉल मिश्रण (E20) के मुद्दे को लेकर सरकार के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है। अभियान से जुड़े लोग पेट्रोल पंपों पर बिना एथेनॉल वाले 100% शुद्ध पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।
E20 पेट्रोल नीति के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान
'E20 जनता पार्टी' का कहना है कि उपभोक्ताओं को पेट्रोल खरीदते समय विकल्प मिलना चाहिए। संगठन की मांग है कि सरकार पेट्रोल पंपों पर एथेनॉल मिश्रित ईंधन के साथ-साथ बिना एथेनॉल वाला सामान्य पेट्रोल भी उपलब्ध कराए। अभियान से जुड़े लोगों ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से भी इस मुद्दे पर जवाबदेही तय करने की मांग की है।
सब्सिडी नहीं, केवल विकल्प की मांग
अभियान से जुड़े लोगों का कहना है कि उनका उद्देश्य एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर पूरी तरह रोक लगाना या किसी प्रकार की सब्सिडी की मांग करना नहीं है। उनका कहना है कि केवल उपभोक्ताओं को अपनी जरूरत और वाहन की अनुकूलता के अनुसार ईंधन चुनने का विकल्प मिलना चाहिए। 
सोशल मीडिया पर तेजी से बढ़ रहा समर्थन
'कॉकरोच जनता पार्टी' की तरह ही 'E20 जनता पार्टी' को भी सोशल मीडिया पर तेजी से समर्थन मिल रहा है। खासकर युवाओं और ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े लोगों के बीच इस अभियान को लेकर चर्चा बढ़ी है। एक्स (पूर्व में ट्विटर) और इंस्टाग्राम पर इससे जुड़े पोस्ट तेजी से वायरल हो रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि अभियान के सोशल मीडिया अकाउंट पर अब तक करीब 50 हजार फॉलोअर्स जुड़ चुके हैं। देश में बिना एथेनॉल वाला 100-ऑक्टेन प्रीमियम पेट्रोल पहले से उपलब्ध है, हालांकि यह केवल चुनिंदा पेट्रोल पंपों पर ही मिलता है। इसकी कीमत लगभग169 रुपये प्रति लीटर है, जबकि दिल्ली में सामान्यE20 पेट्रोल की कीमत करीब102.12 रुपये प्रति लीटर है। इसी वजह से अभियान से जुड़े लोग आम उपभोक्ताओं के लिए किफायती दर पर बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल का विकल्प उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।
 

Tags - E20 Petrol Ethanol Fuel Nitin Gadkari Social Media Campaign India News